जलाभिषेक प्रदर्शन कर मैट्रो को मनाने और सड़क बनाने की मांग

कानपुर। पिछले चार साल से मैट्रो द्वारा खोदी सड़क जो कि अब जानलेवा सड़क है। जिसको लेकर वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया पार्षद ने महिलाओं के साथ जलाभिषेक प्रदर्शन कर मैट्रो को मनाने और सड़क बनाने की मांग की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने महिलाओं के साथ लोटा और उसमें जल लेकर प्रदर्शन करते हुए मैट्रो के प्रतिकात्मक बोर्ड पर सभी महिलाओं के साथ जल चढ़ा कर सड़क बनवाने की मांग की।
इस दौरान पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि मैट्रो ने जुही हमीरपुर रोड को नरक बना कर रख दिया है इस सड़क पर पिछले चार साल में दो मौतें सैकड़ों लोग चुटहिल और जाने कितने लोग स्लिपडिस्क का शिकार हो गये हैं। जलकल की लापरवाही और ध्यान न देने के कारण भी मैट्रो ने लाइनों को सही नही डाला जिसकी वजह से कहीं लो प्रेशर कही दूषित पानी और कहीं सीवर भराव की समस्या हो गई है।
पार्षद ने मुख्यमंत्री जी से मांग करते हुए कहा कि मैट्रो ने जो भी यूटीलिटी डायवर्सन जुही हमीरपुर रोड से ट्रांसपोर्ट नगर तक किया है। उन सबकी जांच शासन द्वारा निर्धारित उच्च कमेटी बनाकर जांच कराने के साथ ही साथ तमाम टैक्स देने के बाद भी मैट्रो की वजह से कष्ट झेल रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये। कार्यक्रम में शामिल मुख्य रूप से सौम्या वर्मा, पूनम, सुमन, शशिकला, लक्ष्मी यादव, शर्मिला, सीमा, मीरा, रीता, मीना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×