गल्ला मंडी में चोरी व चोरी के प्रयास के विरोध में व्यापारियों ने कारोबार बंद कर किया प्रदर्शन 

कानपुर। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला वरिष्ठ महामंत्री गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री अर्जित गुप्ता अज्जू व उदय भान सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में नौबस्ता गल्ला मंडी में कल 10 दुकानों में हुई चोरी व चोरी के प्रयास के विरोध में मंडी का कारोबार बंद करके व्यापारियों ने मंडी के गेट बंद करके धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान मंडी सचिव व पुलिस के साथ हुई वार्ता में तय हुआ कि चोरी की घटनाओं का खुलासा जल्द किया जाएगा। मंडी समिति के सचिव विजिन बलियान ने कहा कि मंडी के अंदर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर 12 की बजाय 15 सुरक्षा गार्ड किए जाएंगे और डीसीपी साउथ को पत्र लिखकर पुलिस की तरफ से भी रात में गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे।
लगभग 3 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के उपरांत मंडी सचिव विजिन बलियान व पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के उपरांत धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कुल दस दुकानों में चोरी या चोरी का प्रयास हुआ है। इसके पूर्व भी कई बार नौबस्ता गल्ला मंडी में चोरी या चोरी के प्रयास हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है और न ही कोई अपराधी पकड़े गए अगर इन चोरी की  घटनाओं का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के दक्षिण युवा अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, शिव परिहार, पंकज तोमर, रजत गुप्ता, आनंद मिश्रा, अनीस शुक्ला, संदीप तिवारी, अजय गुप्ता सोनी, श्यामजी गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता, पंकज पांडेय, विनोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनिल दीक्षित, अंकित गुप्ता, महेश गुप्ता, हरिकिशन गुप्ता, संजय राठौर, राजू गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान | राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच अखिलेश की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे कोई शिकायत नहीं, चढ़ावा चोरी के छोटे कर्मचारियों को भी छोड़ दीजिए | फिर भड़का युद्ध का ज्वाला... अमेरिकी हमले में 7 लोगों की मौत से बौखलाए ईरान का ताबड़तोड़ अटैक, अब हूती ने दी खुली धमकी; क्या करेंगे ट्रंप? | 'पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर होती है, CM मान के नाक के नीचे...', BJP ने पंजाब सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Advertisement ×