बीएसएफ, एचसीएम परीक्षा के दौरान बंद हुए कम्यूटर, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

  • श्यामनगर स्थित एक निजी स्कूल में हो रही थी बीएसएफ, एचसीएम की परीक्षा
  • लागिंग करने के दस मिनट बाद ही बंद हो गये कम्यूटर उपकरण
  • मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थित को संभालने की कोशिश 
कानपुर। श्याम नगर स्थित एक निजी विधालय के बाहर अभ्यर्थियों ने उस समय हंगामा शुरू कर दिया, जब परीक्षा के दौरान अचानक कम्प्यूटर चलना बंद हो गया। उत्तेजित अभ्यर्थियों ने विधालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। हंगामें की सूचना पर पंहुची पुलिस ने किसी प्रकार अभ्यर्थियों को शांत कराया।
शहर के श्याम नगर क्षेत्र स्थिति एक निजी विधालय में बुधवार को बीएसएफ तथा एचसीएम की परीक्षा होनी थी। इन परीक्षा को देने के लिए 500 से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित थे। अभ्यर्थियों द्वारा बताया गया कि परीक्षा शुरू होने के बाद जैसे ही कम्यूटर पर लांगिग की गयी कम्यूटर उपकरण बंद होने लगे। कहीं माउस काम नही कर रहा था तो किसी का सीपीयू बंद हो गया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश सुबह साढे सात बजे शुरू हो गये थे और परीक्षा 9 बजे से शुरू हुई, लेकिन परीक्षा शुरू होने के महज दस मिनट बाद ही कम्प्यूटर बंद होने लगे, जिससे परीक्षा तथा समय प्रभावित हुआ, जब इस सम्बन्ध में अभ्यर्थियों ने विधालय में उपस्थित लोगों से बात की तो उन्होने कुछ नही सुना और सभी को 40 मिनट बाद विधालय से बाहर कर दिया गया। इस सम्बनध में विधालय की ओर से कोई स्पष्टीकरण नही दिया जा रहा है। वहीं हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न कमांड की कमान | राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच अखिलेश की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे कोई शिकायत नहीं, चढ़ावा चोरी के छोटे कर्मचारियों को भी छोड़ दीजिए | फिर भड़का युद्ध का ज्वाला... अमेरिकी हमले में 7 लोगों की मौत से बौखलाए ईरान का ताबड़तोड़ अटैक, अब हूती ने दी खुली धमकी; क्या करेंगे ट्रंप? | 'पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर होती है, CM मान के नाक के नीचे...', BJP ने पंजाब सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Advertisement ×