एलॉन मस्क का नया -धमाका… अब X पर बिना फोन नंबर के होगी चैटिंग?

एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने यूजर प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है ‘X Number’। अब X पर किसी भी व्यक्ति से बातचीत या कॉल करने के लिए आपको अपना पर्सनल फोन नंबर शेयर करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। डिजिटल युग में प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है।

अक्सर हम किसी अनजान व्यक्ति, क्लाइंट या किसी यूजर से बात तो करना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से अपना फोन नंबर या पर्सनल डिटेल्स देने से कतराते हैं। इतना ही नहीं, कई बार हम सामने वाले को अपनी प्रोफाइल से फॉलो भी नहीं करना चाहते। X Number फीचर आपकी इसी परेशानी को मिनटों में हल कर देता है।

यह फीचर आपको एक यूनिक और प्राइवेट कोड जनरेट करने का विकल्प देता है। आपको जिससे भी बात करनी हो, बस यह प्राइवेट कोड उसके साथ शेयर कर दीजिए। कोड मिलते ही सामने वाला यूजर आपसे चैट या कॉल के जरिए जुड़ सकता है।

आपका असली फोन नंबर पूरी तरह छुपा रहेगा, जिससे प्राइवेसी बनी रहेगी। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दोनों यूजर्स को बातचीत शुरू करने के लिए एक-दूसरे को फॉलो करने की आवश्यकता नहीं है। यह फीचर केवल टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है। अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स इजाजत देती हैं, तो आप इस कोड के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।

आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के अनुसार यह तय कर सकते हैं कि आपको कौन कॉल कर सकता है और कौन नहीं। आपको बता दें, एलॉन मस्क का यह नया कदम X को सिर्फ एक माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से आगे बढ़ाकर एक सुरक्षित और ऑल-इन-वन कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक बड़ा अपडेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, कोई सबूत है तो राहुल गांधी दें, जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? SIR पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला | जमुई के बाद समस्तीपुर में शर्मनाक वारदात... नाबालिग से मनचलों ने की बदसलूकी, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार ......... Odisha में भारी बारिश का कहर: 8,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए |      जमशेदपुर में खड़े ट्रक में घुसी कार, झारखंड की कैबिनेट मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत; कार काटकर निकाले गए शव ................ Assam Cabinet ने मुस्लिम विवाह अनिवार्य पंजीकरण नियमों को दी मंजूरी | मुसलमान सपा की भगवा यात्रा में शरीक न हो, रायबरेली से यात्रा शुरू कर अखिलेश यादव ने दोस्ती की आड़ में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग है.... मौलाना बरेलवी का हमला
Advertisement ×