18 नवंबर को लगेगा रोजगार महाकुम्भ, 2039 पदों पर होगी भर्ती

  • हाईस्कूल से बीटेक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर, 10 से 30 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

कानपुर। सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल, उज्ज्वल कुमार सिंह ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं ज्वाला प्रसाद प्राइवेट आईटीआई, फत्तेहपुर, नौरंगा, घाटमपुर के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से ज्वाला प्रसाद प्राइवेट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि घाटमपुर विधायक सरोज कुरील होंगी।

रोजगार महाकुम्भ में कानपुर नगर सहित अन्य शहरों की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें टाटा मोटर्स (क्वेस कॉर्प), लोहिया कॉर्प, दि इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, वी-अश्योर प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज, पुखराज हेल्थ केयर, श्रीराम फाइनेंस, एएस वर्ड ग्रुप, टीमप्लस एचआर सर्विसेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अशोक लेलैंड प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया, स्पार्क मिंडा, इकोएनर्जी इनसाइट्स लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा लगभग 2039 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद एवं योग्यता के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा रोजगार महाकुम्भ में आवेदन कर साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग पूरी तरह निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर, QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी ..... उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी... राज्य में बढ़े 18 लाख 84 हजार वोटर | भई गति सांप छछुंदर जैसी, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- दिल्ली के शहजादे के सामने लखनऊ के नवाब ने किया सरेंडर ...... Haridwar में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ पुलिस गिरफ्त में |      चक्रवाती तूफान 'AKVAN' का खतरा...बंगाल की खाड़ी में हलचल, दक्षिण भारत से श्रीलंका तक दिखेगा असर .. परिवार-बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही, दो दोषियों को SC से जमानत मिलने पर छलका बिलकिस बानो का दर्द | Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत
Advertisement ×