कानपुर। त्योहारो को देखते तथा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड को देखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेनों के फेरे बढाये जाने के क्रम में आज से एकतरफा पूजा विशेष दानापुर-आनंद बिहार अर्मिनल को चलाया जा रहा है जो 17 नवंबर को दानापुर से दोपहर तीन बजे चलकर रात ढाई बजे गोविंदपुरी तथा दूसरे दिन दोपहर साढे बारह बजे आनंद विहार अर्मिनल पहुंचेगी।
यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनो के फेरे बढाये गये है, जिसके अंतर्गत 03439 शूकरबस्ती-मालदा टाउन विशेष 17 तथा 22 नवम्बर को शूकरबस्ती से शाम साढे छै बजे चलकर रत को डेढ बजे गोविंदपुरी तथा तीसरे दिना दोपहर डेढ बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसी प्रकार 04054-04053 नई दिल्ली हावडा विशेष ट्रेन नई दिल्ली से 18 नवबंर को तथा हावडा से 18 व 20 नवंबर को तीन अतिरिक्त फेरे लगेंगे।
01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर द्वि साप्ताहिक विशेष 27 नवंबर तक तथा रानी कमलापति-दानापुर साप्ताहिक ट्रेनो के भी दो फेरो को बढाया गया है। 09133 प्रतापनगर रक्सौल आज शाम 5.05 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन बुबह साढे छे बजे रक्सौल पहुंचेगी। 09722 भागलपुर-जयपुर 18 नवम्बर को रात साढे नौ बजे भागलपुर से चलकर अगले दिन शाम चार बजकर पांच मिनट पर गोविंदपुरी और तीसरे दिन दोपहर साढे तीन बजे जयपुर पहुंचेगी।
