बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर

  • 118 मरीजों की हुई जांच, तीन सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए; संचारी रोगों से बचाव को लेकर किया जागरूक
कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के मौखिक निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी (वीबीडी) डाॅ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एलटी गणेश शंखवार एवं जनपदीय टीम द्वारा विकासखंड बिल्हौर के ग्राम खरेचा में डेंगू के सामने आए केस का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
ग्राम खरेचा में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन कर उसका मौके पर भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। इस दौरान वाहक जनित रोगों के मामलों के सापेक्ष किए जा रहे बुखार सर्वेक्षण, जांच, सोर्स रिडक्शन तथा अन्य निरोधात्मक गतिविधियों का भी सत्यापन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सोर्स रिडक्शन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
ग्राम खरेचा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 118 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें 19 मरीजों की मलेरिया, डेंगू एवं टाइफाइड की जांच की गई। जांच में कोई भी मरीज मलेरिया धनात्मक नहीं पाया गया, जबकि डेंगू की जांच के लिए तीन सैंपल एसएसएच लैब भेजे गए।
जनपद के कॉपरगंज क्षेत्र में सामने आए दो डेंगू केस का भी सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान दोनों केस अन्य जनपदों के पाए गए, जिन्हें संबंधित जनपदों में रिपोर्ट कराया गया। वहीं हरजेन्द्र नगर क्षेत्र में पोर्टल पर दर्ज एक स्क्रब टाइफस केस के संबंध में आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही पूर्ण कराई गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। टीम ने लोगों से अपील की कि घरों एवं आसपास लार्वा पनपने वाले स्थानों पर एकत्रित पानी को तत्काल हटाएं तथा जलभराव वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार जला हुआ मोबिल ऑयल अथवा केरोसीन ऑयल डालें। साथ ही खुली त्वचा पर प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम का प्रयोग करने तथा शरीर के अधिकांश हिस्से को कपड़ों से ढककर रखने की सलाह दी गई।
इस दौरान खपरा मोहाल कैंट, मकबरा, शूटरगंज, काजीखेड़ा, भट्टा वाली गली, कुली बाजार नवीन पार्क, जूही खुर्द, एचएएल टाउनशिप, विमानपुरी, नवाबगंज भेड़ी खाना, जीवनलाल का हाता, अंबेडकर नगर काकादेव, नौरैयाखेड़ा तथा बसंत विहार आनंद नगर क्षेत्र में सर्वेक्षण किया गया। इन क्षेत्रों में 940 घरों का सर्वेक्षण करते हुए 7,966 पात्रों की जांच की गई। 18 घर लार्वा धनात्मक पाए गए तथा 35 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया।
जनमानस को संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर भी संचारी रोगों से संबंधित सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×