हेयर ड्रेसर’ की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी से निकला सांप

कानपुर। रविवार सुबह कानपुर के जाजमऊ स्थित कैलाश नगर रोड पर एयरफोर्स के पास एक बड़ा हादसा टल गया। यहां ‘शुभम हेयर ड्रेसर’ की दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी के भीतर करीब दो फीट लंबा सांप निकलने के बाद हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि उन्नाव स्थित जूता फैक्टरी के जनरल मैनेजर फारद खान सुबह बाल कटवाने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों को स्कूटी के अंदर सांप दिखाई दिया।
सांप देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्कूटी को घेर लिया और सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि लोगों ने सांप को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उसे एक प्लास्टिक की बोतल में रखकर आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते सांप दिखाई न देता और चालक स्कूटी लेकर निकल जाता, तो रास्ते में अचानक सांप के सामने आने से गंभीर हादसा हो सकता था। दोपहर करीब 2 बजे स्कूटी से सांप निकालने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक इसे लेकर चर्चा बनी रही। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से क्षेत्र की झाड़ियों और गंदगी की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि आबादी वाले इलाकों में जहरीले जीव-जंतुओं के आने का खतरा न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×