पानी के संकट के बीच पार्षद की मनमानी

  • जूही कलां वार्ड 84 हरी कालोनी में टैंकर पहुंचा, लेकिन जरूरतमंदों को बिना पानी दिए लौट गया
​कानपुर। जूही कलां  वार्ड में पिछले कई दिनों से ठप पड़ी जलापूर्ति के चलते स्थानीय निवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। भीषण जल संकट के बीच जब आज क्षेत्र में राहत के तौर पर पानी का टैंकर भेजा गया, तो स्थानीय पार्षद की मनमानी के कारण जरूरतमंदों को मायूस होकर खाली बर्तनों के साथ लौटना पड़ा।
पीड़ित यासमीन 
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि टैंकर आते ही पार्षद ने केवल अपने चुनिंदा और करीबी लोगों के घरों में पानी भरवाया। इसके बाद जब आम नागरिक और महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं, तब पार्षद ने बिना किसी परवाह के टैंकर को मौके से हटवा दिया।
पीड़ित इरफान
​कड़ी धूप में घंटों बाल्टी और डिब्बे लेकर खड़े लोगों में इस पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर लोगों ने रोष व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक तरफ जल संस्थान की लापरवाही से घरों के नल सूखे पड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्षद की इस तरह की मनमानी ने जनता के लिए कष्टदाई है ।
​पीड़ित क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और नगर निगम से करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही पूरे इलाके में निष्पक्ष रूप से जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×