फिल्मी कैनवास पर निखरता कानपुर ‘गांधी एंड माय मदर’ की शूटिंग से बॉलीवुड के रंग में रंगा शहर

  • बंटी और बबली के बाद सुधीर मिश्रा की नई फिल्म की शूटिंग; आनंद बाग, पी रोड और धनकुट्टी बने प्रमुख लोकेशन

कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर अब धीरे-धीरे बॉलीवुड के लिए शूटिंग का नया पसंदीदा अड्डा बनता जा रहा है। ‘बंटी और बबली’ जैसी चर्चित फिल्मों के बाद अब शहर की ऐतिहासिक गलियों में मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्रा की बहुचर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘गांधी एंड माय मदर’ की शूटिंग ज़ोरों पर है निर्माता अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत के बैनर तले बन रही इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म का तीन दिवसीय शूटिंग शेड्यूल हाल ही में रात के समय सफलतापूर्वक संपन्न हुआ शहर का आनंद बाग, पी रोड और धनकुट्टी इलाका इस समय पूरी तरह से बॉलीवुड के रंग में रंगा हुआ है।

कानपुर के पुराने मकान, तंग गलियां और ऐतिहासिक माहौल जल्द ही बड़े पर्दे पर सिनेमा प्रेमियों को देखने को मिलेंगे, फिल्म की पटकथा 1946-47 के दौरान बंगाल में हुए ‘नोआखली दंगों’ और ‘कलकत्ता नरसंहार’ के दौर पर आधारित है जब 15 अगस्त 1947 को पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था, तब महात्मा गांधी दिल्ली के जश्न से दूर बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा को शांत कराने के लिए आमरण अनशन और शांति यात्रा कर रहे थे फिल्म में इसी ऐतिहासिक घटनाक्रम को जीवंत किया जा रहा है फिल्म के कॉर्डिनेटर अमानुर रहमान ने बताया कि फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी (गांधी जी के किरदार में), सौरभ शुक्ला, वहीदा रहमान और दिव्या दत्ता जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएँगे फिल्म में पीएफसी फिल्म्स के उभरते कलाकार अंशु कुमार ने एक धमाके में घायल होने का दमदार दृश्य शूट किया वहीं, स्थानीय रंगकर्मी और बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र कुमार राज ने मुंबई व बंगाली कलाकारों के साथ आंदोलन और गांधी जी के मिशन को समझाते हुए शानदार अभिनय किया।

इस फिल्म के ज़रिए कानपुर के युवाओं और स्थानीय रंगकर्मियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला है फिल्म में शहर के कलाकार मृदुल दुबे, आकाश दुबे, अंशु कुमार, हिमांशु निषाद, राजा सिंह, प्रशांत, ऋषभ सिंह, चांद, मनोज त्रिवेदी और संजय त्रिवेदी सहित कई अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है वहीं कानपुर के मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार राज ने बताया कि कानपुर शहर में लगातार हो रही फिल्मों की शूटिंग से जहाँ स्थानीय कलाकारों का नाम रोशन हो रहा है, वहीं रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी बन रहे हैं कानपुर के पुराने इलाकों का फिल्मी पर्दे पर आना हर शहरवासी के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×