गोकशी की घटना के दो अभियुक्त मुठभेड़ में घायल

कानपुर। बीती 07 अक्तूबर की रात्रि में थाना नवाबगंज क्षेत्र में गोकशी की घटना घटित हुई थी, जिसमें गौ-अवशेष बरामद हुए थे। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण के अनावरण हेतु स्वॉट, सर्विलांस, साइबर एवं थाना नवाबगंज पुलिस की टीमें गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सेन्ट्रल जोन की पुलिस टीमों को सतर्क किया गया था। इसी क्रम में थाना फजलगंज क्षेत्र में दो वांछित अभियुक्तों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना फजलगंज पुलिस, स्वॉट, सर्विलांस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी की गई। इस दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
तिरंगा यात्रा के लिए निकलते ही दिल्‍ली पुलिस ने अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया ......... Delhi के Jantar Mantar प्रदर्शन से दूर रहें मुस्लिम युवा, Maulana Shahabuddin Razvi की अपील | सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं...'तख्‍तापलट' का सपना देखने वालो पर CM योगी का हमला, बोले- षड्यंत्रों से नहीं हिलेगा लोकतंत्र |      उनका आदर्श पाकिस्तान है, ये भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, इनकी सोच अपनी नहीं ये एजेंट हैं, नेहा बोरा पर आगबबूला हुए बृजभूषण ... Maha Navami पर UP में 19 October को छुट्टी घोषित, CM Yogi का फैसला | 'पदक लाओ, पद पाओ’ योजना में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, CM योगी बोले प्रतिभाओं को मिलेगी भविष्य की सुरक्षा ...... Uddhav Thackeray को बड़ा झटका, Shiv Sena UBT छोड़ Shinde कैंप में आए Anand Dubey
Advertisement ×