पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में अधेड पर जानलेवा हमला

  • हमलावरों ने धारदार हथियार से किया बजुर्ग पर हमला, शिवराजपुर के दिनकरपुर गांव की घटना

कानपुर। शिवराजपुर क्षेत्र के दिनकर गांव में मंगलवार की सुबह पशु बांधने को लेकर हुए विवाद के दो दिन बाद घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग पर हमलावरों ने घारदार हथियार से हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नही अधेड व्यक्ति की आवाज सुनकर जब परिजन आये तो हमलावार उन्हे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

शिवराजपुर क्षेत्र के दिनकरपुर गांव में मंगलार की सुबह अधेड दयाराम अपने घर के बाहर बैठे थे। बताया जाता है कि पशुओं को बांधने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से दो दिन पहले बहस हो गयी और इसी का बदला लेने के लिए कुछ हमलावर दयाराम के घर पहुंचे और धारदार हथियार से उनपर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। बचाने आये परिवार के अन्य लोगों को भी चोटे आयी, वही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

जख्मी दयाराम के पुत्र दयाराम के पुत्र रमेश ने बताय कि सुबह अचानक विशंभर, छोटे, महेश, दिनेश, अंकित, सुमित, प्रदीप, प्रांशु, कुलदीप तथा शंकर लाल आये और गाली गलौज करते हुए पिता पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Punjab: नशा के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर की गोली मारकर हत्या, LIVE स्ट्रीमिंग के दौरान कैद हुई वारदात, विपक्ष ने मान सरकार को घेरा | सौरभ दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई .... MP: लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मची अफरा-तफरी; 15 मिनट तक अटकी रही सांसे |      '12 बजे तक अली-अली, उसके बाद बजरंग बली... ', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार, क्यों बोले- उनकी बात पर भरोसा नहीं? | उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह से लगी पाबंदी, धामी सरकार का बड़ा फैसला .... INDIA Bloc की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, लोकतंत्र को बचाना एकमात्र लक्ष्य, पूरा विपक्ष एकजुट
Advertisement ×