- कैफे में अवैध हुक्काबार की कई बार की जा चुकी है शिकायत
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ग्वालटोली इलाके में स्थित ESCAPE कैफे एंड लाउंज पर छापा मारा है। यह कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि पुलिस को इस कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर गहन जांच-पड़ताल की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।
पुलिस अब कैफे के संचालन से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका और मौके से बरामद की गई चीजों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों की सटीक संख्या और बरामद सामान का पूरा ब्योरा आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
