कानपुर। 10 अक्टूबर 2026 को जीटी रोड स्थित कानपुर हाईवे के एक ढाबे पर पानी की बोतल लेने के बहाने आए तीन आरोपियों द्वारा रुपये देने के बहाने पास आकर ढाबा संचालक की सोने की चेन एवं रुद्राक्ष की माला झपटकर फरार होने की घटना की गई थी। घटना के अनावरण हेतु थाना पुलिस की छह टीमें एवं सर्विलांस की एक टीम गठित की गई।
आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी द्वारा बताया गया की पुलिस टीमों द्वारा 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों की संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से संबंधित माल की बरामदगी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शेष दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
