रविवार, देर रात बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई ताबड़तोड़ 3-4 राउंड फायरिंग के बाद सोमवार, 19 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि एक नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आरोपी फायरिंग करने के बाद वहां से फरार हो गए और कैसे उन्हें कोटा से पकड़ा गया।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि बाइक पर 3 लोग सवार थे; उनमें से दो ने फायरिंग की और फिर बाइक से भाग गए। इसके बाद जांच के लिए करीब 20 विशेष टीमें बनाई गईं। फील्ड वर्क और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास उस बाइक का पता चला।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण से हमें उन तीनों के रास्ते का पता चला। पता चला कि वे उत्तरी मुंबई की ओर गए और वहां से सूरत के लिए निकल गए। बाद में हमें जानकारी मिली कि वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार हुए हैं।
डीसीपी राज तिलक रौशन ने आगे बताया कि हमें जानकारी मिली कि वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार हुए हैं। हमने पता लगाया कि वे किस डिब्बे में हैं और कोटा पुलिस को सूचित किया। कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और फिर हमने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। उन्हें मुंबई लाने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस, गुजरात पुलिस और राजस्थान पुलिस ने हमारी मदद की है।
रौशन ने आगे बताया कि फिलहाल हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।”
मुंबई पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में उस समय फायरिंग हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
