- लूट करने वाला आरोपी और मास्टरमाइंड दोनों पकड़े गए
कानपुर। 10 नवम्बर 26 को शाम 6 15 बजे के करीब गुरु कृपा पेपर ट्रेडिंग के प्रोपराइटर विशाल खंडेलवाल के निर्देश पर करीब 20 लाख रुपये लाने के लिए कर्मचारी वीरभान को बोला, कर्मचारी ने पैसे लिए तथा दूसरे कर्मचारी सोमिल सक्सेना को पैसे दे दिए। इसी दौरान, कर्मचारी वीरभान सिंह (उम्र 41 वर्ष) ने अपने साथी सौमिल सक्सेना से अलग होकर अपने भाई (मामा के लड़के) अवनींद्र सिंह (उम्र 21 वर्ष) को टिप दी कि सफेद स्कूटी पर बड़ी मात्रा में कैश है।
इसी सूचना पर वीरभान और अवनींद्र ने पूर्व में हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए रुपयों से भरा बैग लूटने की योजना बनाई थी। घटना का विवरण: अवनींद्र ने सोमिल की व्हाइट स्कूटी में टक्कर मारी, जिससे वह गिर गई। पैसे से भरा बैग पूर्व योजना से छीनने का प्रयास किया हालांकि, भीड़ द्वारा पकड़े जाने पर लूट का प्रयास विफल रहा।
थाना फीलखाना पुलिस जो बिरहाना रोड पर गश्त कर रही थी, सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची, सभी पक्षों से पूछताछ किया गया है। जिसके बाद वीरभान और अवनींद्र द्वारा वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए पैसे की लूट की साजिश रचने की पुष्टि हुई है।
