कानपुर में चौराचौरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, यात्रियों में मचा  हड़कंप

देश में रेल हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को देश के दो अलग-अलग हिस्सों में ट्रेन दुर्घटना की खबरें सामने आईं, जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पहली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की है, जबकि दूसरी घटना असम के दिगारू रेलवे स्टेशन के पास हुई। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कानपुर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्टेशन से रवाना होते ही ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अंतर्गत आने वाले कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन पर एक लोकोमोटिव और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रभावित यात्रियों को तुरंत राहत पहुंचाते हुए उन्हें एक वैकल्पिक ट्रेन के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। घटनास्थल पर रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

घटनास्थल के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया, ‘सुबह की सैर के दौरान जब मुझे हादसे की भनक लगी, तो मैं मौके पर पहुंचा। दिगारू स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर छह डिब्बे बेपटरी पड़े थे। पास ही कई रिहायशी मकान थे, गनीमत रही कि ट्रेन वहां नहीं टकराई।” स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रेन का ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।

इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि आज के आधुनिक और उन्नत प्रौद्योगिकी के दौर में भी अगर ट्रेन के ब्रेक फेल हो रहे हैं, तो यह सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। जनता ने रेल मंत्रालय और मालीगांव स्थित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के आला अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आपका PDA तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया... राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- नींद और भ्रम से बाहर आइए, गुंडई के नशे में चूर अपने लठैतों को संभालिए | ओवैसी ने किया यूपी में थर्ड फ्रंट का ऐलान, गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा', CM फेस होंगे चंद्रशेखर ........... बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज |      अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित | कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गोरखपुर जा रही 15003 अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतर गई, ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया
Advertisement ×