कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वेतन बढ़ोतरी और बोनस की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया। यूनियन महामंत्री मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में प्राइवेट सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे।
धरने के दौरान महामंत्री मोहम्मद खालिद ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को कोई वेतन नही दिया गया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।। कहा काफी समय से सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ाने की भी मांग करते आ रहे है। इस कारण सफाई कर्मचारियों ने आज रेलवे स्टेशन पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। धरने की सूचना पर सीएचसी समेत कई रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे, कर्मचारियों से की बातचीत करते हुए धरना समाप्त करने का प्रयास करते नजर आये।
