मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त ने गौकशी की घटना को किया स्वीकार

  • वांछित अभियुक्त मो0 मुजम्मिल कुरैशी लो घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

कानपुर। रविवार को प्रातः थाना रेलबाजार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर फेथफुलगंज क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित अभियुक्त मो0 मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम पुत्र सरताज निवासी पचरोजा, थाना जाजमऊ को शिवनारायण टंडन पुल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।

इस दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी, सत्यजीत गुप्ता के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 60 रुपये, एक मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने भाई एहतिशाम के साथ मिलकर दिनांक 17/18.11.2026 की रात्रि आजाद पार्क, फेथफुलगंज के पास गौकशी की घटना कारित करना स्वीकार किया है। अभियुक्त के उपचार के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi से मिलने दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम Balendra Shah, सीमा विवाद से लेकर बिजली तक होगी बात ............. सपा और Congress में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं: Chandrashekhar Azad | उत्तर प्रदेश में Voter List पुनरीक्षण का दूसरा चरण 28-29 नवंबर को, 1.73 लाख केंद्रों पर बैठेंगे BLO .................... BJP के नारे पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- चुनाव चिह्न कमल मुरझा चुका है |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×