- पुलिस आयुक्त ने साइबर सेल की समर्पित टीम आवंटित की
कानपुर। हेल्दी हम फॉर स्वस्थ कानपुर परियोजना के अंतर्गत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर और मधुरागिनी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त, कानपुर से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें
– डॉ. अमित सिंह गौर — अध्यक्ष, आईएमए कानपुर
– डॉ. दीपक श्रीवास्तव — सचिव, आईएमए कानपुर
– सुश्री पारुल राजौरिया — संस्थापक, मधुरागिनी फाउंडेशन शामिल रहे।
भेंट के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त ने इस पहल की सराहना की और साइबर सेल को आईएमए कानपुर और मधुरागिनी फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस परियोजना के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम आवंटित की गई है।
इस सहयोग के तहत कानपुर में जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेजों में काउंसलिंग सत्र, साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं और मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नागरिक, विशेष रूप से युवा और महिलाएं, साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।
