28 एवं 29 नवंबर को 3,736 बूथों पर चलेगा विशेष मतदाता अभियान

  • प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ
  • मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण पर रहेगा विशेष जोर
  • मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क एवं हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से मिलेगी सहायता

कानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। इस क्रम में 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को जनपद के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 3,736 बूथों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान दिवसों पर सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ ही पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध रहेंगे। आमजन मतदाता सूची में अपने नाम एवं अन्य विवरणों की जांच करने के साथ ही नए पंजीकरण, नाम विलोपन संबंधी आपत्ति तथा आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित रहेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष अभियान दिवसों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों, पार्षदों, स्थानीय स्वयंसेवकों तथा सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारी स्वयं विभिन्न बूथों का भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति, आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त संख्या में आवेदन फॉर्मों की उपलब्धता तथा हेल्प डेस्क के संचालन का निरीक्षण करें। अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 28 एवं 29 नवंबर को अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम, पते अथवा अन्य विवरणों में संशोधन एवं निवास परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 तथा नियमानुसार अपात्र अथवा मृतक मतदाता का नाम सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। सभी जनपदवासी विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के पात्र लोगों को भी जागरूक करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
राज्यसभा में PDA फॉर्मूला की जगह धन्नासेठ को प्राथमिकता, सपा का जन-मन मेनिफेस्टो हवाहवाई है, समाजवादी पार्टी पर फूटा मायावती का गुस्सा .. Rajnath Singh शनिवार को Jammu में BJP की पदयात्रा की करेंगे अगुवाई | पहले युवा कट्टा बनाता था, आज ब्रह्मोस मिसाइल-आधुनिक राइफल बना रहा है... CM योगी का सपा पर हमला, बोले- अखिलेश का अतीत सबको पता ..... Pakistan Border के पास India ने की Blackout Drill |      आजम खान में दम है तो मुस्लिम CM की मांग उठाएं, राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- ढकोसलापत्र जारी कर जनता को बरगला रही सपा . उत्तराखंड में घरों में दुर्घटनावश लगी आग को भी माना जाएगा आपदा : Pushkar | Delimitation Bill पर NDA को बड़ी कामयाबी, Sharad Pawar की NCP करेगी समर्थन ....................... Ram Mandir में दान प्रबंधन होगा हाईटेक, Shirdi की तर्ज पर मशीनों से होगी सिक्कों की गिनती
Advertisement ×