हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान, संविधान दिवस की मनाई गयी 77वीं वर्षगाँठ

कानपुर। दीपेन्द्र नाथ चौधरी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण द्वारा अपने कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर समस्त पुलिस बल को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराकर शपथ दिलाते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि संविधान, कानून और जनता के प्रति एक पवित्र जिम्मेदारी है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को न्याय, निष्पक्षता, ईमानदारी और मानवता को अपना धर्म मानकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने संकल्प लिया कि -हम संविधान के आदर्शों पर चलेंगे, कानून व्यवस्था को मजबूत रखेंगे, अपराध पर अंकुश लगाएंगे,
और आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

संविधान दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस लाइन में पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी द्वारा समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई व संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त यातायात पूनम सिरोही, सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह तथा यातायात निरीक्षक लाइन समीर जावेद खां उपस्थित रहे ।

संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा अपने कार्यालय में उपस्थित पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने संविधान के महत्व, उसके निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संविधान निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी साझा करते हुए सभी को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।

इसी प्रकार संविधान दिवस के अवसर पर रत्ना पाण्डेय, स्टॉफ ऑफिसर/अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिसजन को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा संविधान में निहित कर्तव्यों एवं आदर्शों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UP के कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 3 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान .. बहनजी को आगे आना होगा पर वो आती ही नहीं हैं, मायावती से गठबंधन को लेकर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद | UP Election 2027 जीतने पर मुस्लिम और पिछड़े वर्ग से बनेंगे Deputy CM, हर महिला को 25 हजार रुपये, चंद्रशेखर-ओवैसी का वादा .. Azam का गंभीर आरोप, जेल में हमारे साथ ED और प्रशासन ने जुल्म की हदें पार कीं |      कांग्रेस ने बाबा साहेब की उपेक्षा की, सपा ने किया महापुरुषों का अपमान...संविधान गौरव दिवस पर बोले CM योगी ............ PM Modi और CM Yogi के दिन अब खत्म होने वाले हैं, लखनऊ रैली में गरजे Owaisi | SP ने UP Election 2027 के लिए जारी किया Manifesto, 25 लाख सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादा .. Shashi Tharoor का बयान, सभी नागरिकों की समानता देश के भविष्य का आधार
Advertisement ×