सिंहपुर मेले में मारपीट, समझौते के बाद दोबारा हमला एक आरोपी गिरफ्तार

  • 15–20 लड़कों ने घेरकर पीटा युवक के सिर में लगे 6 टांके

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में सिंहपुर मेले के दौरान मामूली धक्का-मुक्की को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पहले दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस चौकी में समझौता करा दिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया।

 

आरोप है कि सिंहपुर चौराहे पर 15 से 20 लड़कों ने गोलू कश्यप और उसके साथियों को घेरकर जमकर मारपीट की। हमले में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट आई, जिसके चलते छह टांके लगाने पड़े। वहीं, उसके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर बिठूर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
राज्यसभा में PDA फॉर्मूला की जगह धन्नासेठ को प्राथमिकता, सपा का जन-मन मेनिफेस्टो हवाहवाई है, समाजवादी पार्टी पर फूटा मायावती का गुस्सा .. Rajnath Singh शनिवार को Jammu में BJP की पदयात्रा की करेंगे अगुवाई | पहले युवा कट्टा बनाता था, आज ब्रह्मोस मिसाइल-आधुनिक राइफल बना रहा है... CM योगी का सपा पर हमला, बोले- अखिलेश का अतीत सबको पता ..... Pakistan Border के पास India ने की Blackout Drill |      आजम खान में दम है तो मुस्लिम CM की मांग उठाएं, राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- ढकोसलापत्र जारी कर जनता को बरगला रही सपा . उत्तराखंड में घरों में दुर्घटनावश लगी आग को भी माना जाएगा आपदा : Pushkar | Delimitation Bill पर NDA को बड़ी कामयाबी, Sharad Pawar की NCP करेगी समर्थन ....................... Ram Mandir में दान प्रबंधन होगा हाईटेक, Shirdi की तर्ज पर मशीनों से होगी सिक्कों की गिनती
Advertisement ×