कानपुर। थाना नजीराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों (एक पुरुष एवं एक महिला) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.320 किलोग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत करीब ₹10 करोड़) बरामद की गई।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया अभियुक्त नेपाल एवं बिहार से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर कानपुर सहित अन्य जनपदों एवं राज्यों में महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से ₹8,600 भारतीय मुद्रा, 275 नेपाली मुद्रा, मोबाइल फोन एवं बस टिकट भी बरामद किए गए। प्रकरण में थाना नजीराबाद पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
