नगर कीर्तन में खूनी हमला, युवक के आर-पार घुसा खंजर

  •  तरनदीप और तूफान सिंह समेत 10 पर आरोप

कानपुर। कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील लॉन में नगर कीर्तन के दौरान खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। गोविंद नगर निवासी राजवंश सिंह पर घेरकर धारदार हथियार (खंजर) से हमला किए जाने का आरोप है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तरनदीप सिंह और तूफान सिंह समेत 8 से 10 लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी बर्रा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोप है कि हमलावरों ने राजवंश सिंह को घेरकर खंजर से वार किया।

हमले में खंजर युवक की पीठ में आर-पार घुसने की बात सामने आई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में एक-दो अन्य लोगों के भी हाथ में चोट आने की सूचना है। घायल राजवंश सिंह को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमले की वजह और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सार्वजनिक सिस्टम पर WhatsApp Web खुला छोड़ने पर साइबर धोखाधड़ी का खतरा, गृह मंत्रालय ने चेताया | Punjab में Mission 2027 की तैयारी: सुनील जाखड़-रवनीत बिट्टू को अहम जिम्मेदारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सदस्यीय समिति से बाहर |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×