कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा कानपुर बार एसोसिएशन गेट पर कैशलेश इलाज के लाभ की तिथि घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले पत्रों हेतु हस्ताक्षर शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए बार कौंसिल प्रत्याशी रही वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज उपाध्याय ने पहला फार्म भरते हुए कहा कि कैश लेस इलाज की सुविधा से अधिवक्ताओं को अपनी बेहतर चिकित्सा कराने में काफी सहूलियत मिल जाएगी सरकार से लाभ मिलने की तिथि घोषित कराने हेतु शिविर की हम प्रशंसा करते हैं।
संघर्ष समिति संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि हम लोग वर्षों से अधिवक्ताओं को सपरिवार कैशलेश इलाज अधिवक्ता पेंशन आदि की मांग कर रहे थे कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री आवास पर योगी जी को अधिवक्ताओं को सपरिवार रु 5 लाख का कैशलेस इलाज देने कल्याण निधि 5 लाख से बढ़ा 10 लाख करने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन देने सहित युवा अधिवक्ताओं को प्रथम 5 वर्ष तक प्रोत्साहन राशि दिए जाने का ज्ञापन दे मुख्यमंत्री जी से वार्ता की थी वार्ता के दौरान योगी जी ने अधिवक्ताओं को सपरिवार कैश लेस इलाज दिए जाने की हमारी मांग को बड़ी सकारात्मकता से लिया और पहले गोरखपुर फिर इलाहाबाद से कैश लेस इलाज योजना के उपलब्धता की घोषणा की जिसका हम सब ने स्वागत किया था।
किंतु अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है इसी लिए ये शिविर लगाया है कि हजारों पत्रों को अधिवक्ताओं से हस्ताक्षर करा योगी जी को दिए जाए कि आप अधिवक्ताओं को सपरिवार कैश लेस इलाज का लाभ मिलने वाली तिथि निश्चित करें। आज करीब 906 पत्र पूर्ण हो गए है।
प्रमुख रूप से भानु द्विवेदी, आनंद उपाध्याय, राज कुमारी सोनी, वीरेंद्र पासी, शिवम गंगवार, के. के. बाजपेई, संजीव कपूर, ब्रजेश कुमार गुप्ता, गुरमीत सिंह, आदित्य, साजिद खान, अशोक शर्मा, इंद्रेश मिश्रा, मो इफ्तिखार, वीर जोशी आदि रहे।
