बिना नंबर प्लेट व अवैध नंबर प्लेट वाले ओवरलोड वाहनों को सीज करने के लिए चलाया जाए अभियान : जिलाधिकारी कानपुर

कानपुर। जिलाधिकारी ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पर परिवहन विभाग द्वारा अवगत कराया कि अप्रैल माह में 315 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना नंबर प्लेट अथवा अवैध नंबर प्लेट वाले ओवरलोड वाहनों को सीज करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए गए। प्राप्त सुझावों का निस्तारण किए जाने हेतु समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में एनएचएआई के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नौबस्ता बंबा रोड पर नगर निगम द्वारा डाली गई मिट्टी से यातायात बाधित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जोनल अधिकारी को मौके पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि शिवराजपुर के पास लोग विपरीत दिशा में वाहन चला रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने पी.डी. एनएचएआई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि शुक्लागंज झाड़ी बाबा पुल पर जाम की समस्या रहती है।
इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात सुधार हेतु तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि गंगा बैराज डीबीएस कॉलेज के निकट मोड़ पर दृश्यता की कमी है। इस पर जिलाधिकारी ने उक्त स्थान पर सुरक्षा सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए ।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत सूचना  फोटोग्राफ्स  के साथ 5 जून तक उपलब्ध कराएं एवं आगामी बैठक में फोटोग्राफ्स सहित प्रस्तुति करण करना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पी.डी. एनएचएआई, परिवहन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×