शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ के लिए पंजाब के लोगों में नजर आया एक अलग ही क्रेज, ट्रैक्टरों पर सवार हो फिल्म देखने पहुंचे सिनेमाघर ……!  

जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित ‘डंकी’ दुनिया भर में छाई है। इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने एक साथ मिलकर लिखा है। फिल्म को लोगों से, खास कर के फैमिली ऑडियंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। हालांकि, फिल्म का क्रेज पंजाब में कुछ ज्यादा ही है, जहां से फिल्म की असल कहानी शुरू होती है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ देखने के लिए पंजाब में ट्रैक्टरों से सिनेमाघरों लोग पहुंच रहे हैं और ये नजारा वाकई बहुत शानदार है। फिल्म पंजाबी परिवारों के लिए इन छुट्टियों के मौसम में देखने के लिए एक बेहतरीन उपहार के रूप में आई है। यह फिल्म वास्तव में साल की एक फील-गुड फिल्म बनकर उभरी है। ‘डंकी’ अब बड़े हॉलों और मल्टीप्लेक्सों में सिनेप्रेमियों के लिए पसंदीदा फिल्म बन गई है, खासकर छुट्टियों के मौसम में, यह सभी के लिए एक साथ एंजॉय करने के लिए एक पऱफेक्ट शानदार कास्ट वाली फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×