सास दिनभर रील और सास-बहू का सीरियल देखती है, मेरे फोन का डेटा कर देती है खत्म, परेशान बहू पहुंची थाने

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सास-बहू के झगड़े का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 22 साल की एक बहू अपनी 55 साल की सास से परेशान होकर थाने पहुंची है. थाने पहुंचकर उसने पुलिस से कहा कि मेरी सास दिनभर रील और सास-बहू का सीरियल देखती है. मेरे फोन का डेटा खत्म कर देती हैं. जब मेरे फोन का डेटा खत्म हो जाता है, तब वह धीरे से जाकर सो जाती है. बहू ने थानेदार से कहा कि मैं सास की हरकतों से परेशान होकर थाने आई हूं. मुझे न्याय चाहिए.

बहू ने पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद बताया कि सास हमेशा किसी ना किसी बहाने से फोन मांग लेती हैं. कभी वह कहती हैं कि बहन से बात करनी है तो कभी कहती हैं कि मायके में बात करनी है. यह कहकर वह फोन ले लेती हैं. फिर दिनभर रिल्स और सीरियल देखकर फोन का डेटा खत्म कर देती हैं. बहू ने बताया कि जब मैं अपना काम खत्म कर मोबाइल देखती हूं तो डेटा खत्म रहता है.

बहू ने थानेदार को बताया कि कुछ दिन ऐसा होता रहा, तब मैंने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन जब लगातार वह ऐसा करने लगीं तो मैंने जब उनसे पूछा तो वह झगड़ा करने लगीं. उन्होंने इसके लिए गाली-गलौज भी किया. इसको लेकर मैंने जब पति से बात की तो उन्होंने भी अपनी मां की साइड ली और मुझे ही समझाने लगे. इसके बाद मुझे मजबूरन थाने आना पड़ा.

सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने ये शिकायत की थी. महिला की शिकायत के बाद सास को थाने बुलाया गया और पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवाया. थाना प्रभारी प्रवेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला सास द्वारा मोबाइल डेटा खत्म करने की शिकायत लेकर पहुंची थी और न्याय की मांग कर रही थी. वह अपनी सास से अलग रहने की जिद कर रही थी. इसके बाद महिला की सास और उसके पति को थाने बुलाया गया. सभी के बीच समझौता करवाकर घर भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×