हो जायें सावधान…. बीमारियों की वजह बन सकती है, सुबह खाली पेट चाय पीने की आपकी ये आदत

इंडिया में ज्यादातर लोगों को सुबह की शुरुआत चाय से करना पसंद होता है। आंख खुलते ही चाय की चुस्की लेना कई लोगों की आदत बन चुकी है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट और डाइजेशन पर सीधा असर पड़ता है, जिससे कई तरह की शारीरिक परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन सुबह के समय शरीर के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। जब खाली पेट चाय पीते हैं लोग तो इससे जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। सुबह खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। इससे गैस, सीने में जलन और खट्टी डकार जैसी शिकायतें आम हो जाती हैं। लंबे समय तक यह आदत बनी रहे तो पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

खाली पेट चाय पीने से डाइजेशन धीमा हो सकती है। इसका असर दिनभर महसूस होता है, जिसमें पेट भारी रहना, खाना ठीक से न पचना और अनइजी महसूस होती है।

चाय में मौजूद टैनिन आयरन जैसे जरूरी न्यूट्रीशन को एवजॉर्वशन को रोकते हैं। खासतौर पर एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए सुबह खाली पेट चाय पीना ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है।

खाली पेट कैफीन लेने से दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इससे घबराहट, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है, जिससे दिन की शुरुआत थकान और तनाव के साथ हो सकती है।

सुबह उठते ही शरीर पहले से ही हल्का डिहाइड्रेट होता है। चाय एक डाययूरेटिक ड्रिंक है, जो शरीर से पानी बाहर निकाल सकती है। इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×