2024 में पर्यावरण संरक्षण हेतु चलेगा वृहद अभियान

कानपुर,  My dream कानपुर green अभियान के संयोजक व टिंबर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री गुरुज़िन्दर सिँह ने लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाक़ात कर उन्हें पौथा लगा गमला भेंट किया। गुरुजिंदर सिँह ने बताया कि विगत 5 वर्ष से कानपुर में my dream कानपुर green अभियान के तहत कानपुर के जनमानस को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे – गमले मुफ्त में वितरित कर रहे है। इस कार्यक्रम को 2024 में वृहद आकार देने के लिए 20 जनवरी से हर माह पौधा वितरण का कार्य कानपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। कानपुर में पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान के संयोजक गुरुज़िन्दर सिँह ने कहा कि कानपुर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कानपुर के जनमानस को पहल करनी होंगी।
 पौधे लगाने से हमारा घर व आस पास का पर्यावरण प्रदूषण मुक्त तो होगा ही, हरियाली से खूबसूरत भी लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×