ब्रश करने के तुरंत बाद क्यों कुछ नहीं खाना चाहिए? दांतों और मसूड़ों के लिए हो सकता है खतरा

दांतों की सफाई के लिए ब्रश करना बहुत जरूरी होता है. अक्सर ऐसा होता है कि ब्रश करने के तुरंत बाद लोग कुछ न कुछ खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रश करने के तुरंत बाद कुछ नहीं खाना चाहिए? ऐसा करने से दांतों का इनेमल खराब हो सकता है.

दांतों के ऊपरी परत को इनेमल कहा जाता है. यह बहुत कठोर होता जो दांतों को मजबूती प्रदान करता है, लेकिन ये परत एसिड से प्रभावित हो सकता है. जब हम ब्रश करते हैं, तो मसूड़ों और दांतों से भोजन के कण और बैक्टीरिया हट जाते हैं और इस प्रक्रिया में इनेमल भी थोड़ा सा घिसता है. इसलिए अगर हम ब्रश करने के तुरंत बाद कुछ खाते हैं, तो इनेमल पर मौजूद एसिड उससे और अधिक घिस सकता है. इससे दांतों की चमक कम हो सकती है और मसूड़ों में सनसनाहट और दर्द भी हो सकता है.

आमतौर पर मार्केट में जो टूथपेस्ट मौजूद हैं वे बेसिक नेचर के होते हैं जिसका ph लगभग 7.5 से 9 तक होता है. वहीं माउथ हल्का एसिडिक होता है जिसका ph लगभग 6 से 7.5 तक हो सकता है. या ये कह सकते हैं कि मुंह का ph लगभग न्यूट्रल होता है.  अब क्योंकि टूथ पेस्ट बेसिक नेचर का होता है इसलिए ब्रश करने के बाद इनेमल पर मौजूद एसिड हट जाता है. इसलिए तुरंत खाना मसूड़ों और दांतों के लिए हानिकारक होता है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्रश करने के बाद कम से कम 20 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इतने देर में जो इनेमल पर मौजूद एसिड हटा था वो लगभग रिकवर हो जाता है. अगर आपको भूख लगी है, तो आप पानी पी सकते हैं या कोई हल्का पेय का सेवन कर सकते हैं.

ब्रश करने के तुरंत बाद तीखा खाने से बचना चाहिए. तीखे भोजन में मौजूद एसिड इनेमल को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा तीखे भोजन से दांतों में दर्द, मसूड़ों में जलन और सनसनाहट भी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×