कानपुर में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान

कानपुर। नवरात्रि/दशहरा पर्व को देखते हुवे मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान व्रत की मिठाइयाँ, दुग्ध उत्पाद, घी, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे एवं अन्य फलाहार की शुद्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ हानिकारक रसायनों से पकाए गए केले एवं अन्य फलों के भंडारण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से कार्यवाही की गयी है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 संजय प्रताप सिंह के निर्देशन पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान कुल 32 नमूने विभिन्न प्रतिष्ठानों से एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
दूध, पनीर, दही, घी, टोण्ड मिल्क, फुलक्रीम मिल्क – कल्याणपुर, माधोबाग, शिवराजपुर, रमईपुर, मूसानगर, कोयलानगर आदि क्षेत्रों से… मिठाई एवं नमकीन उत्पाद (पेड़ा, बेसन लड्डू, छेना मिठाई, दूध बर्फी, खोया) – रावतपुर, कोयलानगर, शारदा नगर आदि क्षेत्रों से… फलाहारी सामग्री (कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, किसमिस) – श्याम नगर, अशोक नगर, भन्नानापुरवा, रावतपुर आदि क्षेत्रों से… सरसों का तेल – रामादेवी चौराहा, पिपरगांव आदि से संकलित नमूने लिए गये। सभी संग्रहीत नमूनों को विधिवत पैक कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×