संयुक्त टीम द्वारा ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों पर की गयी कार्यवाही, 4.48 लाख लगाया गया जुर्माना

  • 91 वाहनों पर हुई कार्रवाई, 17 वाहन किए गए सीज तथा 74 वाहनों का हुआ चालान
कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि 9 बजे से राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सघन सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीमों द्वारा कुल 91 वाहनों पर कार्रवाई की गई। परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से 7 वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, परमिट, लाइसेंस तथा प्रेशर हॉर्न संबंधी 10 अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं।
एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×