NEET पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्यवाही की मांग, आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग  

कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व मे नीट परीक्षा पेपर लीक एवं पेपर लीक से आहत होकर लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय कानपुर में सौंपा गया। बच्चों के जीवन से खेलने वाले दोषियों पर सख्त कार्यवाही और आत्महत्या करने वाले ऋतिक मिश्रा के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। काफी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी की।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। मेहनत करने वाले छात्र आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि भ्रष्ट और विफल शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा” जैसे शब्द किसी छात्र के नहीं, बल्कि टूट चुके विश्वास की आवाज हैं।
कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेगी। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि NEET पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए तथा दिवंगत छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता एवं न्याय दिया जाए। साथ ही छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष काउंसलिंग व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।
इस दौरान नरेश त्रिपाठी, अवनीश सलूजा, बृजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश गुप्ता, संजय शिखर, संजय पांडे, विमल गुप्ता, प्रदीप यादव, उमाम अंसारी, अभिषेक दिक्षित, उत्कर्ष दीक्षित, शारदानंद शर्मा, जितेंद्र ब्रह्म, दूधनाथ, शाकिर अली उस्मानी, शमशेर आलम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×