अदाकारा यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को रिलीज होगी

लीडिंग कंटेंट स्टूडियो, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा ‘आर्टिकल 370’ का टीज़र रिलीज़ करने के पूर्व एक आकर्षक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें अदाकारा यामी गौतम को एक खुफिया एजेंट के रूप में दिखाया गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें कभी न देखा गया एक्शन और पॉलिटिक्स देखने को मिलेगा। यह फिल्म कश्मीर के आर्टिकल 370 को निष्क्रिय करने, और वहां के आतंकवाद को जड़ से मिटाने के संकल्प पर आधारित है।यह प्रेरक कहानी भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म को आदित्य सुहास जांभले ने निर्देशित किया है। निर्देशक आदित्य सुहास जांभले दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×