प्रवर्तन दल ने 25 क्विंटल पकड़ी पॉलीथीन

19 जनवरी की रात,  सटीक खबर पर प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने यशोदा नगर बायपास पर नाका लगा एक ट्रक 83 बोरी प्लास्टिक कैरीबैग के साथ पकड़ा।
यह माल ट्रांसपोर्ट नगर स्थित “महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट” से लखनऊ के कारोबारी को भेजा जा रहा था। प्रतिबंधित पन्नी की बोरियों को बर्तनों और अन्य लोहे के सामान के नीचे छुपाया गया था।
ट्रक को नगर निगम लाकर 25 क्विंटल माल जब्त कर राजस्व निरीक्षक विकास कुमार द्वारा 50,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। जब्त माल को निस्तारण हेतु पनकी कूड़ा प्लांट भेज दिया गया।
जनवरी माह में ही प्रवर्तन दल द्वारा 147 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त कर साढ़े पांच लाख जुर्माने के रूप में  अभी तक वसूला गया है।_
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार धनंजय, जितेंद्र सिंह, रामनरेश, इंद्रजीत, भूपेंद्र, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×