अधिवक्ता उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : पं रवीन्द्र शर्मा

  • 15 फरवरी को घटाघर चौराहे पर अधिवक्ता पर हुए हमले को लेकर कमिश्नर से मिले वकील
कानपुर, पं रवीन्द्र शर्मा अध्यक्ष द लायर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओ का एक प्रतिनिधिमंडल कल घंटाघर चौराहे पर अधिवक्ता बी के भारतिया से वाहन चालान के नाम पर होमगार्ड द्वारा अवैध वसूली को लेकर की गई मारपीट पर उधर से निकाल रहे अधिवक्ताओं के रुकने पर कई थानों की पुलिस आ गई और  मौके पर तमाम पुलिस बल की मौजूदगी में भरतिया जी की मोटरसाइकिल जिसके चालान को लेकर विवाद हुआ वो भी चोरी हो गई और चोरी की रिपोर्ट भी नही लिखी गई।
साथ ही शहर भर के चौराहों पर होमगार्डो द्वारा अवैधानिक रूप  से वाहनों के फोटो खींच चालान के नाम अवैध वसूली की जाती हैं और शहर बाहर की गाड़ियों को रोक कर भी वसूली होती हैं उसी क्रम में कल अधिवक्ता महोदय के साथ में अभद्रता और मारपीट की गई और उनकी गाड़ी भी चोरी करवा दी गई। इस पर तुरंत करवाही होनी चाहिए! जिस पर पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एफ आई आर का आदेश करते हुए आश्वासन दिया कि होमगार्डों को तत्काल प्रभाव से रोका जाता है कि वह वाहनों की ना तो फोटो खींचे ना चालान का प्रयास करें ।
श्री शर्मा ने  कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा ।
प्रमुख रूप से विजय सागर, अरविंद दीक्षित, देश बंधु तिवारी, नूर आलम, ऋषभ मिश्रा, युग अवस्थी, नितिन पांडे, आयुष शुक्ला,  कांत मिश्र, इंद्रेश मिश्रा, शुजा अब्बास, शिवम गंगवार, प्रियम जोशी, के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×