बार एसोसिएशन गेट पर अधिवक्ताओं ने मनाया कानपुर कचहरी का स्थापना दिवस  

कानपुर। बार एसोसिएशन गेट पर कानपुर कचहरी के स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि कानपुर कचहरी की स्थापना अंग्रेजों ने सन 1801 में की थी कचहरी 1816 तक बिठूर ने कार्यरत रही । लोगों की आने जाने सहित अन्य समस्याओं को देखते हुए 1816 में कचहरी को बिठूर से पुराना  कानपुर जिसे अब नवाबगंज के नाम से जाना जाता है में स्थानांतरित कर दिया गया। फिर सन 1861 में  कचहरी सिविल लाइन आ गई और कार्य करती रही सन 1861 में बिल्डिंग का नवीनीकरण कर 6 मंजिला भवन  बना  जो न्याय भवन के नाम से जाना जा रहा हैं और हम सब उसमें प्रतिदिन न्यायिक कार्य कर रहे हैं। अंत में मिस्ठान वितरित किया गया।प्रमुख रूप से अरविंद दीक्षित आशा साहू सर्वेश त्रिपाठी अंजू पाल सचिन अवस्थी सुषमा दीक्षित अंजू गुप्ता हरी शुक्ला टीनू शुक्ला जयमाला मीना श्रीवास्तव मोहित अवस्थी संजीव कपूर प्रियम जोशी इंद्रेश मिश्रा वीर जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×