कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं : शिवराम सिंह 

कानपुर। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ, पूजन, भजन के बाद अपने नए कार्यकाल की शुरूआत की। दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने शिवराम सिंह के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। शिवराम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कार्यकर्ता पार्टी की जमा पूंजी हैं।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां एवं नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। पार्टी के संकल्प  “मेरा बूथ सबसे मजबूत” को साकार करने के लिए पार्टी के बूथ अध्यक्षों के प्रस्ताव पर  जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के लिए सरकार और संगठन के बीच सेतु की भूमिका निभाऊंगा। जनता कार्यकर्ताओं को सरकार का नुमाइंदा मानती है और शिकायत व धन्यवाद भी कार्यकर्ताओं को देती है। सरकार आपकी है इसलिए सरकार की प्रशंसा करें। हम सब मिलकर काम करेंगे। कार्यकर्ताओं की  अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करूंगा।प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,पं बालचंद्र मिश्र, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, कौशल किशोर दीक्षित,राधे श्याम पांडेय,सदस्य राज्य महिला आयोग अनीता गुप्ता, रघुनंदन भदौरिया, राजन चौहान, राम बहादुर यादव, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, अर्जुन बेरिया, वंदना गुप्ता, अनुराग शुक्ला, रमाकांत शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×