अधिवक्ताओं ने फाड़ी अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 की प्रतियां

कानपुर। पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा की प्रस्तावित संशोधन के द्वारा केंद्र सरकार अपने सदस्य नामित कर बार काउंसिल आफ इंडिया की स्वायत्तता समाप्त करने अधिवक्ता और अधिवक्ता संस्थाओं से हड़ताल की शक्ति को छीन उसे कदाचार की श्रेणी में लाकर कदाचार की सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज या किसी हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में दो हाई कोर्ट के पूर्व जज एक सीनियर एडवोकेट और एक बी सी आई सदस्य की शिकायत निवारण समिति बना जांच कर अधिवक्ता को दंड और 3 लाख तक के जुर्माने से दंडित करने के साथ लाइसेंस तक समाप्त कर देने और केंद्र सरकार को बी सी आई को निर्देश देने सहित विदेशी वकीलों और विदेशी विधि फर्मों  को नियम बना भारत में वकालत की अनुमति देने वाले संशोधन विधेयक जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर रचित संविधान के अनुच्छेद 19 ( विरोध का अधिकार )के विपरीत है के साथ न्यायव्यवस्था के मजबूत स्तंभ अधिवक्ताओं को कमजोर कर न्यायपालिका पर कब्जे के प्रयास करने वाले अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 की प्रतियों को शताब्दी गेट के अंदर बार एसोसिएशन के बगल में वरिष्ठों की सलाह पर फाड़कर अपना रोष प्रदर्शित किया है।
हमारी मांग है कि तत्काल अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 को वापस लिया जाए और भारत सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जिन्होंने अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा को लागू करने को कहा था उसे लागू किया जाए। अन्यथा देश का अधिवक्ता सड़कों पर उत्तर पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।
प्रमुख रूप से राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन अरविंद दीक्षित, गुलाम रब्बानी, शैलेश त्रिवेदी, अनूप जायसवाल, संजीव कपूर, आशुतोष शर्मा, शंभू मिश्रा, शिवम गंगवार, इंद्रेश मिश्रा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×