मोहन भागवत के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बड़ा बयान…. हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं की आबादी को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने करने चाहिए।

इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू परिवारों को तीन बच्चे पैदा करने पर विचार करने को कहा था। उन्होंने इस बारे में नए नवविवाहित जोड़ों को जागरूक करने की बात भी कही थी। इसी क्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने भी भारत में हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर की है।

तीन दिन के दौरे पर पुष्कर गए धीरेंद्र शास्त्री ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों की घर वापसी पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, ‘सनातनियों से मेरा आग्रह है कि अपने ही धर्म में चलना और जीना उचित है। दूसरे मजहब की सेवा उन्हें करने दें। हमें श्रद्धा-भावना के साथ अपनी भक्ति पर ध्यान देना चाहिए। हमें लगता है कि हिंदुओं में भगवानों की कमी नहीं है।’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने आगे कहा, ‘घटते हिंदुओं की आबादी भारत का बड़ा मुद्दा है। हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। हमारी शादी नहीं हुई है। हम पर लोग टिप्पणी करेंगे कि बाबा आपका क्या योगदान है। जब हमारा ब्याह हो जाएगा तो हम भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में अपना  योगदान देंगे।’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुसलमानों की घर वापसी पर कहा कि उनके पूर्वज हिंदू थे। उदाहरण देते हुए कहा, ‘एक फिल्म आई थी ‘अमर अकबर एथनी।’ इसमें आखिर में तीनों का बाप कन्हैयालाल निकला था। अगर उन्हें ये बात समझ आ जाए तो उनकी घर वापसी हो जाएगी।’

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हिंदुओं को सनातन पर गर्व करना पड़ेगा। धर्मांतरण के तीन कारण हैं- आर्थिक तंगी, अंधविश्वास और अशिक्षा। अशिक्षा के लिए शिक्षा, विश्वास बढ़ाने के लिए भगवद भक्ति और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अमीर हिंदुओं को गरीब हिंदुओं का समर्थन करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×