UP के बाद अब मध्यप्रदेश में भेड़ियों का आतंक, एक ही परिवार के 5 लोगों पर बोला हमला

यूपी के बहराइच में भेड़ियों की आतंक की कहानी अभी खत्म ही नहीं हुई कि मध्यप्रदेश में भेड़ियों के हमले के मामले सामने आने लगे. शुक्रवार को एमपी के खंडवा जिले में भी भेड़िये का आतंक देखने को मिला है.

पांच लोग घायल

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पर भेड़िये ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए. हरसूद के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप वासकाले ने संवाददाताओं को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल खालवा तहसील के ग्राम मालगांव में तड़के करीब 2:30 बजे हुई.

एसडीओपी ने कहा, ‘‘परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और भेड़िये को भगाया. इस हमले में एक महिला और चार पुरुष घायल हुए हैं. उनका खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है.’’प्रभागीय वन अधिकारी राकेश दामोर ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को रेबीज के टीके और दवाइयां दी गई हैं.

अभी तक नहीं पकड़ा गया जंगली जानवर
दामोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जंगली जानवर को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. पीड़ितों के अनुसार यह एक जानवर है (और झुंड नहीं). हालांकि, यह निश्चित रूप से कहना मुश्किल है कि यह भेड़िया था.’’ डीएफओ ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित वीडियो क्लिप के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह कौन सा जानवर था.

बहराइच के बाद मध्यप्रदेश में हमला
वीडियो में मुझे वह जानवर सियार जैसा दिखाई दे रहा है, जो भेड़िये से थोड़ा छोटा है.’’ यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों में सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×