कानपुर। केंद्रीय मानवाधिकार संस्थान कानपुर मण्डल की एक बैठक जल संस्थान के यूनियन कक्ष में मण्डल प्रभारी वी एन पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल को -आर्डिनेटर बी एल गुलाबिया ने बताया कि कानपुर नगर के अनेकों राजकीय महिला सदन सरकार व्दारा संचालित है।
कहा जिसमें अनेकों महिलाओं के बच्चियां भी रह रही है। सरकार ने उनके जीवन के विकास के लिए शिक्षकों को नियुक्ति किया गया है, जिससे लड़कियां शिक्षित हो तथा विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त करे तथा सरकार द्वारा महिला संवासिनी गृह में रही महिलाओं का प्राथमिकता के आधार पर सरकारी सेवा उपलब्ध करवाकर उनका भविष्य सुधारा जा सकें,किन्तु जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर के व्यापक भ्रष्टाचार के वर्षों से शिक्षक महिला सदन में न जाकर लड़कियों को बिना शिक्षा दिये फर्जी तौर भ्रष्टाचार के बल वेतन प्राप्त कर रहे।
वेतन घोटाले का मुख्य रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी हैं और इनकी वजह महिला सदन में रह रही लड़कियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कहा साथ ही लड़कियां दीवाल फांदकर कर भाग रही है और अधिकारी दोषी लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवायें को समाप्त कर मुख्यमंत्री जी केआदेशो की धज्जियां उड़ा रहे हैं ।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंञी जी से मांग किया जाता है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी जो सरकार की योजना मजाक बनाकर सरकार की छवि धूमिल कर रहे उनकी शासन स्तर अथवा एस आईं टी से जांच करवाकर कार्यवाही किया जाय, बैठक में वी एन पाल के अतिरिक्त बी एल गुलाबिया, सुनील सुमन, रमाकांत वर्मा, नीरज शिवा अमरोही, बिन्दा प्रसाद, रविन्द्र कुमार मधुर, श्रीमती उमा सिंह, राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, सन्तोष कुमार ञिपाठी, समेत अनेकों लोग उपस्थिति थे
