अधिवक्ता सम्मान से खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा : पंडित रवीन्द्र शर्मा 

कानपुर। अधिवक्तागण पुलिस कमिश्नरेट के मुकदमो की सुनवाई तहसील के बगल में बने कमिश्नरेट न्याय भवन  में किए जाने के लिए आयुक्त कार्यालय पहुंचे । जहां ये सूचना मिलते ही कि महिला थाने में लिखाया गया है कि अधिवक्ताओं का प्रवेश वर्जित ये सुनते ही अध्यक्ष वहीं सीढ़ियों पर बैठ गए । इसपर पुलिस आयुक्त ने तत्काल बाहर आ वार्ता की जिसपर लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष पं रवीन्द शर्मा ने पुलिस आयुक्त आर के स्वर्णकार को बताया एक तरफ योगी सरकार अधिवक्ता सम्मान/ कल्याण को बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है वही दूसरी तरफ पुलिस ऐसे वाक्य लिख अधिवक्ताओं के सम्मान को गिराने का कार्य कर रही है  ये देश के  बीसियों लाख अधिवक्ताओं का अपमान है इसको तत्काल हटाया और ये जिसने किया है उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें नही तो अधिवक्ता सम्मान के लिए अधिवक्ता समाज सड़कों पर उतरेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि हम इसको दिखवा तत्काल मिटवाते हैं हमारे लिए अधिवक्ता सम्मान सहित सभी का सम्मान सर्वोपरि है।
 जहां आवश्यक कागजात तक नही मिलते है कागजात लेने वादकारियों को कचहरी जाना आना पड़ता है और कचहरी से अधिवक्ताओं को लाने ले जाने में बहुत अधिक व्यय करना पड़ रहा है। जो वादकारी का हित सर्वोच्च सिद्धांत के विपरीत है और जोनवार अधिवक्ताओं को भी आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार सस्ते और सुलभ न्याय के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। पुलिस आयुक्त ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि हम वादकारियों और अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आदेश करेंगे।
प्रमुख रूप से अरविंद दीक्षित संजीव कपूर कंचन गुप्ता मधु यादव  पवन अवस्थी राकेश सिद्धार्थ गौरव शुक्ला आयुष शुक्ला मो तौहीद मनोज बाली अमर दीप वर्मा राकेश सिद्धार्थ अशोक शर्मा शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×