घर में दिख रहीं लाल-काली चीटियां? आसान ट्रिक्स से मिनटों में करें गायब

जैसे ही देश के मॉनसून ने दस्तक दी, वैसे ही कई घरों में लाल और काली चीटियों का आना शुरू हो गया है। ये चींटियां फर्श पर लाइन में चलती हैं, रसोई के डिब्बों में घुस जाती हैं और बच्चों को भी काट सकती हैं। ऐसे में कई लोग परेशान हैं और घरेलू नुस्खों की तलाश कर रहे हैं।

बारिश का मौसम वैसे तो गर्मी से राहत लाता है, लेकिन साथ ही मक्खी, मच्छर, कॉकरोच और चींटियों की भरमार भी घर में देखने को मिलती है। खासकर रसोई और गमलों के आसपास ये सबसे ज्यादा नजर आती हैं।

चींटियों से छुटकारा पाने के 4 असरदार घरेलू उपाय

चावल, आटा या चीनी के डिब्बों में अगर आप 3-4 लौंग डाल दें, तो चींटियां कभी नहीं घुसेंगी। लौंग की तीखी गंध चीटियों को दूर रखती है।

कैरमबोर्ड पर डाला जाने वाला बोरिक पाउडर अनाज के डिब्बों के आस पास हल्के रूप से डाल दें, इससे चींटियों को भगाने में मदद मिलेगी।

जिस जगह चींटियों की लाइन दिख रही हो, वहां सफेद सिरका यानी वाइट वेनेगर का पोछा लगाने से चींटियां तुरंत भाग जाती हैं और दोबारा नहीं लौटतीं।

5-6 कपूर को पीसकर उसमें डेटॉल लिक्विड और 1 बड़ा चम्मच बोरिक पाउडर मिलाएं। इसमें 1 ढक्कन सफेद सिरका और 2 कप गर्म पानी मिलाकर स्प्रे बना लें। इसे गमलों, कोनों और छेदों में छिड़कें।

लाल-काली चींटियां न सिर्प खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि बच्चों को भी काट सकती हैं जिससे स्किन रैशेज या लाल चकत्ते हो सकते हैं। ये नुस्खे पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और किसी भी केमिकल से रहित हैं। अगर आप भी बारिश में चींटियों से परेशान हैं, तो ऊपर बताए गए उपाय आजमाकर देखिए। ये न केवल सस्ते हैं बल्कि असर भी तुरंत दिखाते हैं। घर को साफ और सुरक्षित रखने के लिए ये उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×