AS बनने के लिए सड़कों पर 15-15 रुपये में समोसा बेच रहा ये दिव्यांग

अक्सर हम सुनते हैं कि लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग आर्थिक तंगी की वजह से अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते हैं.  हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं. हर किसी की जिंदगी में अलग-अलग परेशानियां हैं और जब वह अपने उड़ान के लिए ऊंची छलांग लगाते हैं तो उन्हें पहले कई कदम पीछे जाना होता है. कुछ ऐसा ही एक दिव्यांग शख्स की कहानी है जिसके सपनों के बारे में सुनकर आप भी बेहद ही प्रेरित हो जाएंगे और बिना तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

यह कहानी एक विशेष व्यक्ति की है, जो दिव्यांग होने के बावजूद अपनी हिम्मत नहीं हारता और अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी मुश्किल का सामना करने को तैयार है. महाराष्ट्र के नागपुर जिले का निवासी सूरज की कहानी को एक फूड ब्लॉगर गौरव वासन ने दिखलाई. उसके वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कैसे दिव्यांग साइकिल पर बैठकर 15-15 रुपये में समोसे बेच रहा है. उसका सपना है कि वह एक आईएएस ऑफिसर बने, लेकिन ऊंची उड़ान के लिए उसने अभी से ही मेहनत शुरू कर दी. जैसे ही फूड ब्लॉगर ने उससे पूछा कि वह दिव्यांग होकर भी ऐसी मेहनत क्यों कर रहा है तो वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगा, जो ऑनलाइन वायरल हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद हमारे संपर्क में...', ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज | महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा | ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी LoP बने रहेंगे, कलकत्ता HC ने नियुक्ति पर रोक हटाने से किया इनकार | NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट
Advertisement ×