गलती से पानी के साथ पी गया मधुमक्खी, भोजन नली और जीभ में ऐसा काटा हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक विचित्र मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गये हैं। भोपाल में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगलने और उसके बाद जीभ और भोजन नली में मधुमक्खी के काट लेने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि बुधवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बैरसिया इलाके में मजदूर हिरेंद्र सिंह ने अपने घर में एक गिलास पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी को निगल लिया। कुलस्ते ने बताया कि  हिरेंद्र सिंह ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की क्योंकि उनकी भोजन नली में सूजन थी और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनके अनुसार जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को निकाल दिया।

पुलिस ने बताया कि बैरसिया के मानपुरा चक गांव का रहने वाला मृतक हिरेंद्र सिंह (22) खेत में मजदूरी करता था। उसके भाई मलखान सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे हिरेंद्र ने खाना खाया और फिर पानी पिया। अंधेरा होने के कारण वह यह नहीं देख सका कि पानी के गिलास में मधुमक्खी है और उसने पानी पी लिया। जब उसने उसे निगला तो मधुमक्खी जीवित थी। उन्होंने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की।

मलखान, हिरेंद्र के नियोक्ता हिम्मत सिंह धाकड़ के साथ उसे बैरसिया के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन हिरेंद्र को निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान मधुमक्खी उल्टी के साथ बाहर आ गई। पुलिस ने कहा कि ऐसा संदेह है कि मधु मक्खी ने मृतक को काट लिया, जिसके कारण सूजन हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। आगे की जांच जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×