बाजार में मिलने वाले नकली पनीर से सावधान….. अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं…..ऐसे करें असली की पहचान

बाजार में मिलने वाले हर तरीके के पनीर पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। उसमें नकली या सोया पनीर मिलना भी बहुत आम हो गया है। कई बार लोग असली और नकली के बीच का फर्क नहीं पहचान पाते हैं। ऐसे में नकली पनीर खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि हम बता रहे हैं कि सिर्फ 1 मिनट में पनीर आसली है या नकली, ये पहचानने के आसान घरेलू टेस्ट के बारे में…

गर्म पानी से टेस्ट

एक कटोरी में गर्म पानी लेकर उसमें पनीर का टुकड़ा डालें। अगर पनीर नरम होकर टूटने लगे तो वो असली है। वहीं अगर कठोर बना रहे या गोंद जैसा महसूस हो, तो वह नकली या सोया पनीर हो सकता है।

ऑयल टेस्ट

थोड़ा सा पनीर तेल में तल लें अगर वह सिकुड़ने लगे और हल्का रबर जैसा हो जाए तो, वो सोया पनीर है। असली पनीर तलने पर हल्का सुनहरा होता है और टेक्सचर सॉफ्ट रहता है।

नींबू टेस्ट

थोड़ा पनीर लेकर उसमें नींबू का रस डालें। अगर तुरंत दूध जैसी गंध आए या टूटने लगे तो वह असली पनीर है। अगर कोई फर्क न पड़े तो वह नकली पनीर हो सकता है।

जलाने का टेस्ट

पनीर का एक छोटा टुकड़ा जलाएं। अगर जलने पर बदबू प्लास्टिक या रबर जैसी आए, तो वो नकली है। असली पनीर जलने पर दूध जैसी महक आए तो वह असली पनीर है।

स्मेल और टेक्सचर टेस्ट

असली पनीर में हल्की दूध की खुशबू होती है और टेक्सचर स्मूद व क्रीमी होता है। नकली पनीर या सोया पनीर में खट्टी या केमिकल जैसी गंध आ सकती है।

फ्रिज टेस्ट

पनीर को फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रखें। अगर कठोर हो जाए और रंग थोड़ा बदल जाए, तो वह नकली या मिलावटी हो सकता है। असली पनीर ठंडा होने के बाद भी सफेद और मुलायम रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×