आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर अवैध वसूली से रहें सावधान

कानपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रीति सिन्हा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्तमान में जनपद कानपुर नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है। इस संबंध में संज्ञान में आया है कि कुछ गैर-शासकीय एवं शरारती तत्वों द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध धनराशि की मांग कर दबाव बनाया जा रहा है, जो कि पूर्णतः अनुचित एवं दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
अतः सर्वसाधारण से अपेक्षा की जाती है कि यदि आंगनबाड़ी भर्ती के संबंध में कोई भी व्यक्ति संपर्क कर किसी भी प्रकार की धनराशि अथवा अवैध लाभ की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, कानपुर नगर, कक्ष संख्या–15, प्रथम तल, विकास भवन, कानपुर नगर में उपलब्ध कराएं।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा पोर्टल के माध्यम से जनरेट की गई ब्रॉडशीट के आधार पर जनपद स्तरीय समिति द्वारा की जा रही है। अतः किसी भी प्रकार के प्रलोभन, झांसे या अफवाहों में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×